क्याओ में एक साथ जलीं चार चिताएं

ज्यूरी (शिमला)। क्याओ में हर व्यक्ति की आंख में आंसू थे और लव खामोश थे। ऐसा की कुछ मंजर शुक्रवार को क्याओ में देखने को मिला, जब सड़क हादसे में मारे गए लोगों की एक साथ चार चिताएं जलीं। हादसे के बाद से ही क्षेत्र में मातम का माहौल है। वहीं, जब सात माह की मासूम बच्ची को दफनाया गया तो हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि ये क्या हो गया?
वीरवार को गानवी से क्याओ जाते वक्त क्याओ के पास एक कैंपर करीब नौ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में एक सात माह की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में पति-पत्नी और मां-बेटी सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। सीपीएस नंद लाल, प्रेम सिंह द्रैक, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, पंद्रह बीस जोन कांग्रेस के प्रभारी वेद ठाकुर सहित अन्य लोगों ने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है। वहीं, हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Related posts