कौसानी-भतड़िया रोड सुधारो वरना आंदोलन

कौसानी। कौसानी-भतड़िया मोटर मार्ग की बदहाली पर जिला पंचायत कौसानी के सदस्य बबलू नेगी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर सड़क की सुध नहीं लेने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत सदस्य नेगी का कहना है कि पीएमजीएसवाई के तहत 2004 से कौसानी-भतड़िया मोटर मार्ग कार्य शुरू हुआ जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। कार्य पूरा नहीं होने से लोग परेशान थे ही, इस बार आपदा से मार्ग के कल्वर्ट और सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गई हैं। 13 किमी लंबी इस सड़क की विभाग सुध नहीं ले रहा है। सड़क के अभाव में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी परेशान हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मार्ग की बदहाल स्थित ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर पीएमजीएसवाई के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आपदा से हुए नुकसान का आगणन बनाकर भेज दिया है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू होगा।

Related posts