
सुल्तानपुर पट्टी। हाइवे के पास कोसी नदी पुल स्थित मां काली मंदिर के दानपात्र से नकदी और पीतल की दो घंटी, माता काली के हाथ में पीतल का त्रिशूल चोर लेकर चंपत हो गए। घटना क्षेत्र यूपी में होने के कारण मंदिर के पुजारी तारा दत्त शर्मा ने मसवासी पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी है।
बुधवार रात कोसी नदी पुल स्थित माता काली मंदिर से चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद, माता काली की मूर्ति खंडित कर हाथ में बने पीतल के त्रिशूल और धनुष चोरी करके चंपत हो गए। ग्रामीणों ने धार्मिक स्थान पर हुई चोरी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए खुलासा करने की मांग की है।
