कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद शहर में लोगों का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद शहर में लोगों का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता: कोलकाता में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़ित के आत्महत्या के बाद पूरे शहर में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है। दरअसल 24 परगना मध्यमग्राम की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर गैंगरेप किया गया था। जिसके बाद पीड़िता ने दुखी होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले एक हफ्ते से वह कोलकाता के एक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही थी।

बुधवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पीड़िता के पिता टैक्सी चलाते हैं। वह इसी जुलाई में परिवार के साथ बिहार से यहां शिफ्ट हो गए थे। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को अस्पताल में उसे उचित इलाज नहीं मिला। जब पीड़िता को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया तो वह 60 फीसदी जल चुकी थी। लेकिन जलने की वजह से उसे इंफेक्शन हो गया और उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

पीड़िता की मौत की खबर  मिलने के बाद लोगों ने अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में ‘मूक रैली’ निकालकर प्रदर्शन किया। पीड़िता के परिवार ने 6 लोगों के खिलाफ शिकायत की है। तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के परिवार ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

Related posts