
ज्वाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वाली में कोर्ट के आदेश पर युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। विनोद कुमारी पत्नी सुरेश कुमार निवासी भरमाड़ ने शिकायत दर्ज की है कि उसकी बेटी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है तथा वह 14 दिसंबर को कॉलेज के लिए गई परंतु वापस नहीं लौटी। समस्त परिजनों के घर फोन करके पूछा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। विनोद कुमारी ने अनूप सिंह पुत्र अजीत, सरूप सिंह पुत्र अजीत, मीना कुमारी पुत्री अजीत, लाजो देवी पत्नी अजीत निवासी भरमाड़ के खिलाफ ज्वाली कोर्ट में उनकी बेटी को किडनैप करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर उपरोक्त सभी के खिलाफ ज्वाली कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता विनोद कुमारी ने बताया है कि आरोपी व्यक्तियों की ओर से उनकी बेटी को किडनैप किया गया है। इस बारे में डीएसपी ज्वाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेशानुसार अनूप सिंह, सरूप सिंह, मीना कुमारी, लाजो देवी के खिलाफ 364, 365, 366, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
