कोयला मंत्री जायसवाल पर बरसे मोदी, फाइलें नहीं, सरकार खो गई है

कोयला मंत्री जायसवाल पर बरसे मोदी, फाइलें नहीं, सरकार खो गई है

कानपुर: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयला आवंटन की फाइलें गायब होने के मुद्दे को उठाते हुए कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कोल आवंटन की फाइलें ही नहीं खोई हैं बल्कि दिल्ली में बैठी सरकार ही खो गई है। इतना ही नहीं मोदी ने कहा कि कोयले की राख कानपुर पर भी छाई हुई है।

मोदी ने केंद्र सरकार को काफी मुद्दों को लेकर घेरा। उत्तर प्रदेश में मोदी की प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद पहली चुनावी रैली है। कानपुर में मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तो गेरा ही साथ ही कोयला मंत्री को कोल आवंटन की फाइलें गायब होने के मामले में भी घेरा।

Related posts