कोटशेरा में एसएफआई ने घोषित किया पैनल

शिमला। एसएफआई की कोटशेरा कॉलेज इकाई ने वीरवार को पैनल घोषित कर दिया है। पैनल घोषित करने के लिए करीब एक बजे परिसर में रूम नंबर सात में जनरल हाउस कर एसएफआई के जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और सचिव चंद्रकांत वर्मा ने पैनल के नाम घोषित किए। अध्यक्ष पद पर बीए तृतीय वर्ष के मोहित, बीकॉम द्वितीय वर्ष के प्रिंस को उपाध्यक्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष के सिद्धार्थ को महासचिव और सह सचिव पद पर मोहित देलटा को उम्मीदवार बनाया गया है। पैनल की घोषणा के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने परिसर में रैली निकाली और आम सभा आयोजित कर परिसर में मौजूद आम छात्रों के बीच पैनल की घोषणा की। इकाई महासचिव कपिल ने छात्रों का आह्वान किया कि वे मैदान में उतारे गए पैनल के चारों उम्मीदवारों और कक्षा प्रतिनिधि उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।
————–
ये हैं कक्षा प्रतिनिधि के उम्मीदवार
एसएफआई ने पैनल के साथ कक्षा प्रतिनिधियों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इनमें बीकॉम प्रथम वर्ष से अंकुश गुलेरिया, प्रवीण नेगी, दिनेश शर्मा, बीकॉम द्वितीय वर्ष से बीकॉम तृतीय वर्ष से रोहित सोंधी, बीएससी प्रथम के नितिन, बीएससी द्वितीय के प्रवीण कुमार, बीएससी तृतीय वर्ष के सोनू, बीए प्रथम वर्ष के आशीष सूद, बीए द्वितीय वर्ष के सौरव रोहटा, बीए तृतीय वर्ष के राकेश झिंटा, सुनील शर्मा और विशाल को कक्षा प्रतिनिधि के पद पर मैदान में उतारा गया है

Related posts