
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के गांवों में तीन दिन से रोजाना करीब आठ से दस घंटे तक बिजली गुल रह रही है। अघोषित बिजली कटों से लोग काफी परेशान रहे। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। कोटखाई के डुमैहर, कुदली, शवाला, चमेत, कलोट, चलनेर, बागा, पुजारली, मटोड़ी, सल्याणा, नहारी, चजोली, कूडी मोहली, टहटोली पांदली, बजोहा, पडारा, चाड़का, बलोग, टाहू, मराथू, कथांडी, दवाडी, रौणी, थरोला आदि गांवों में रोजाना 8 से10 घंटे बिजली गुल रहती है। इससे स्कूली बच्चों सहित लोग परेशान हो रहे हैं। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। हालांकि, कोटखाई में बिजली कटों की समस्या पुरानी है मगर इन तीन दिनों में लगे कटों से लोग परेशान हो गए हैं।
डुमैहर पंचायत के प्रधान मोहन चौहान, उप प्रधान दलीप चौहान, गरोग पंचायत के उप प्रधान मोहन कृष्ण, परमानंद, मंगतराम, राजू चौहान, प्रेम सावंत, जिया लाल, राजेंद्र ब्राठा, अमर सिंह, रणवीर ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, लायक राम ठाकुर, ज्ञानचंद, दामोदर दास, देसराज, मोहन लाल, महेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, हरीश, विजय कजोलटा, तिलक राज, तेजराम, सोनू, सूरतराम, दीपक चौहान, काविंद्र कंवर, रमेश शर्मा ने बिजली बोर्ड से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
बिजली बोर्ड के एक्सईएन यशपाल ठाकुर ने बताया कि जतोग के 66 केवी ट्रांसफार्मर में मरम्मत का काम चल रहा है। यहां के लिए आपूर्ति कुमारसैन से की जा रही है। इस स्टेशन पर अत्यधिक लोड पड़ने के कारण ही यहां की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
