कोटखाई में चाय पर चौपाल

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई में रविवार को भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। वहीं, चुनावी समय में सांसद वीरेंद्र कश्यप पर दर्ज मामले की कड़ी आलोचना की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोटखाई में चाय की चौपाल का आयोजन भी किया।
भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल जबैईक, उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राविंद्र चौहान ने बताया कि कोटखाई में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाय की चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वीरेंद्र कश्यप पर दर्ज किए गए मामले को झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस को सत्ता में आए एक साल से अधिक का समय बीत गया है। अपने इस कार्यकाल में सांसद पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। अब चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा प्रत्याशी सांसद वीरेंद्र कश्यप पर मामला दर्ज किया गया, जो पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। बैठक में निर्णय लिया गया कि लोक सभा चुनाव में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करेंगे। बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, यशवीर जस्टा, सलीम महोम्मद, आलमदीन, अली मोहम्मद, युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता संदीप गांगटा, युवा मोर्चा महामंत्री अजय बिष्टा, देव राज, चेतन कड़ैईक, संजय ठाकुर, प्रवीण चौहान, नगर पंचायत पार्षद, विकास नंदा, पूनम शर्मा, रामप्रकाश, अमित सूद, नरेश कुमार, राजकुमार शर्मा, दीपक अग्रवाल, मोहित नंदा, मोहिंद्र चौहान, सुभाष शर्मा, दीपक अग्रवाल, मोहित नंदा, मोहिंद्र चौहान, सुभाष शर्मा, सुंदर डोगरा, कपिल ठाकुर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts