कॉलेज से हर सत्र में बनेंगे 180 इंजीनियर

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नगरोटा बगवां हलके के विकास के लिए लगभग 1 अरब 15 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस नगरोटा बगवां ने मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री लाखों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास कर मस्सल गांव में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन निर्माण स्थल तथा जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपये से बनने वाला इंजीनियरिंग कॉलेज हलके में जहां शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा, वहीं इस कॉलेज के वजूद में आने से क्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कॉलेज में 3 कोर्सों में प्रत्येक वर्ष 180 बच्चे शिक्षा ग्रहण करके इंजीनियर बनेंगे। कॉलेज के लिए 96 करोड़ रुपये की एडमिनिस्ट्रेटिव एप्रूवल प्राप्त कर ली गई है। 4 करोड़ पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रेषित करवा दिए गए हैं।

Related posts