
शिमला। स्नातक डिग्री कोर्स के पहले सेमेस्टर के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया में 25 जून तक आवेदन किया जा सकता है। कोटशेरा कॉलेज और आरकेएमवी में कॉमर्स को छोड़कर सभी विषयों में पर्याप्त सीटें खाली हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कॉमर्स और साइंस के मेजर विषयों को छोड़कर आर्ट्स के कई विषयों में सीटें खाली हैं।
कोटशेरा कॉलेज प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने बताया कि में अंग्रेजी में 97, हिंदी में 100, गणित, आर्ट्स में 114, अर्थशास्त्र में 90, इतिहास में 80, ज्योग्राफी में 103 फिजिक्स में 48, केमिस्ट्री में 80, ज्योलॉजी में 107, गणित साइंस में 50, संगीत में 56, कॉमर्स में एसटी, स्पोर्ट्स, कल्चरल और हैंडीकेप्ड की सीटें खाली हैं। राजनीति शास्त्र में 80, लोक प्रशासन में 57, समाज शास्त्र में 55, पत्रकारिता में 58, शारीरिक शिक्षा में दस, बॉटनी में 112 सीटें खाली हैं। इसी तरह अन्य विषयों में भी सीटें खाली हैं। डा. रणदेव ने बताया कि तिथि बढ़ाने के बाद शनिवार को 50 से अधिक आवेदन आए हैं। खाली सीटों की असल स्थिति का पता 25 को लगने वाली वेटिंग लिस्ट के बाद ही चल पाएगा। आरकेएमवी की प्राचार्य मीरा वालिया ने बताया कि कॉमर्स में 120 में से 100 से अधिक आवेदन आए हैं। सीटें पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आर्ट्स और साइंस के सभी मेजर विषयों में बहुत सीटें खाली हैं। इनमें संस्कृत होम साइंस, चित्रकला, डांस सहित कई ऐसे विषय भी हैं, जिनमें पांच और दस के बीच ही आवेदन आए हैं। उनका कहना है कि आर्ट्स और साइंस के अधिकतर विषयों में 50 से अधिक सीटें खाली हैं। कॉमर्स में उम्मीद है कि सीटें पूरी हो जाएंगी।
———————–
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज में भी लिए जाएंगे आवेदन
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में कॉमर्स और साइंस की सीटें भर चुकी हैं। कॉलेज सिर्फ आर्ट्स में रिक्त सीटों के लिए 25 जून तक आवेदन लेगा। कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने कहा कि एक्सीलेंस कॉलेज में दोबारा आवेदन लिए जाने का मामला विभाग से उठाया गया है। संभवत: इसके लिए मंजूरी मिल जाएगी। चूंकि नया सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अंग्रेेजी में 20, हिंदी में 7, लोक प्रशासन में 32, समाज शास्त्र में 13, शारीरिक शिक्षा में 34, संस्कृत में 55, म्यूजिक वोकल में 55, वाद्य यंत्र में 51 और कंप्यूटर साइंस में 2 सीटें रिक्त हैं। इसके लिए तय तिथि के भीतर छात्र आवेदन कर सकते हैं।
