
लंबगांव (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय लंबगांव के छात्र संघ चुनाव में कैलाश विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मल्लिका को 32 मतों से पराजित किया। कैलाश को 76 और मल्लिका को 44 मत मिले। प्राचार्य डा.राजीव रतन और चुनाव अधिकारी एसके पांडे ने बताया कि कुल 121 अभ्यर्थियों ने मतदान किया। एक मत अवैध पाया गया। विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने महाविद्यालय से बाजार तक जुलूस निकाला। अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण पहले ही सुदेश सिंह अध्यक्ष, मधु उपाध्यक्ष, बबीता सचिव, रीना सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर आरती निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पदाधिकारियों कोे चुनाव अधिकारी डा.एसके पांडे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
