
नई दिल्ली

कैबिनेट बैठक में कई फैसले, जावड़ेकर ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए। इनमें देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने, गन्ना किसानों को सब्सिडी सीधे खाते में दिए जाने सहित कई फैसलों को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल ने इनकी सिलसिलेवार जानकारी दी।
