
पिथौरागढ़। स्थानीय देवसिंह मैदान में स्व. हरलाल शाह ठुलघरिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता की धूम रविवार को भी जारी रही। यहां खेले गए एक अहम मुकाबले में कैनन साइबर कैफे ने सीटी इलेवन को दो के मुकाबले छह गोल से करारी शिकस्त दी। निर्णायक की भूमिका में नंदन सिंह चुफाल, हेमंत मेहता और गोकुल रौतेला शामिल थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अजय ठाकुर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उदयमान खिलाड़ियों को उचित मंच देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर बीडी भट्ट, भीम सिंह बोरा, बहादुर चंद, जितेंद्र माहरा, भूपेंद्र चौहान, किरन महर, भुवन जोशी, वीरेंद्र शाह आदि मौजूद थे।
