कैंटर के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से चालक और क्लीनर घायल हो गए।

सोमेश्वर। सोमेश्वर-कौसानी मार्ग में ल्वेशाल के समीप एक कैंटर के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से चालक और क्लीनर घायल हो गए। कैंटर हल्द्वानी से खाद्यान्न लेकर आ रहा था। दुर्घटना स्थल पर खाद्यान्न बिखर गया है।
कैंटर संख्या यूके-04-सीए-4363 सायं 4:30 बजे ल्वेशाल में 50 फीट गहरे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना में चालक गणेश सिंह (निवासी खटीमा) और क्लीनर दीपक सिंह (बागेश्वर) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी पहुंचाया। डाक्टर ने उपचार के बाद चालक गणेश सिंह को छुट्टी दे दी, जबकि क्लीनर दीपक सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार एनएस जीना और थानाध्यक्ष अरुण वर्मा भी ल्वेशाल पहुंचे।

Related posts