केसीसी बनाने के कार्य को गंभीरता से लें बैंक

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कहा है कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के कार्य को सभी बैंक गंभीरता से लें। बैंक दिए गए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करें। जिससे कि कृषकों को केसीसी का लाभ मिल सके। डीएम जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति, सह जिला सलाहकार और समन्वय समिति की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने केसीसी बनाने को सभी बैंकों के लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश लीड बैंक अधिकारी को दिए और कहा कि केसीसी बनाने को तहसील स्तर पर शिविर लगाएं।
बैंकों को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश देते हुए डीएम ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में पर्यटन योजनाओं के आवेदन पत्रों को प्राथमिकता देने को कहा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र और खादी ग्रामोद्योग अधिकारी से कहा कि ऋण चाहने वाले लाभार्थियों के आवेदन पत्र स्वीकृत करने से पूर्व बैंकों की सहमति प्राप्त कर लें।
राजस्व वसूली में आरसी के पांच गंभीर लंबित मामलों को तहसीलवार चिन्हित कर अनुश्रवण के लिए उनके पास भेजें। बैठक में सीडीओ ज्योति नीरज खैरवाल, पीडी एसएसएस पांगती, डीडीओ डीडी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी डा. अभय सक्सेना, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी जेसी बेरी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां आनंद एडी शुक्ला, सीवीओ डा. केके जोशी, सहायक प्रबंधक एसबीआई संजय सिंह, एजीएम आरबीआई शिशिर कुमार, लीड बैंक अधिकारी एमसी मूलवानी, डीडीएम नाबार्ड बीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related posts