केवी में इसी सत्र से कक्षाएं : अग्निहोत्री

ऊना(विवेक त्रिपाठी) सलोह ट्रिप्पल आईटी का नींव पत्थर रखने के बाद उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारत सरकार ने देश में जिन 54 केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है, उनमें सलोह का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। इसमें अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए जमीन हस्तांतरित कर दी गई है। जिले में यह दूसरा केंद्रीय विद्यालय होगा। सलोह में केंद्रीय विद्यालय आठ साल पहले खुलना था लेकिन पूर्व भाजपा शासन में हरोली को केंद्रीय विद्यालय से वंचित कर दिया गया था। तत्कालीन भाजपा सरकार ने कु टलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में केवी खोल दिया। प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हरोली हलके को उसका हक दिलाने की कवायद शुरू हुई और केंद्रीय विद्यालय मंजूर करवाया। हरोली विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा व शिक्षा का नेटवर्क सुदृढ़ किया जा रहा है। हरोली सीएचसी को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया है। भवन का निर्माण किया जा रहा है। अस्पताल में छह विशेषज्ञ डाक्टर, छह नर्सिस व दो वार्ड सिस्टर सेवाएं देंगी। जनसभा को डीसी अभिषेक जैन व हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा ने भी संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
डीसी ऊना अभिषेक जैन, एसडीएम धनवीर ठाकुर, एडवोकेट धर्म सिंह, अशोक ठाकुर, वीरेंद्र मनकोटिया, पवन ठाकुर, सतीश बिट्टू, अश्वनी जसवाल, नीलम मनकोटिया व दर्शना कुमारी, सुरेखा राणा, शक्ति चंद, विनोद बिट्टू, सुरेंद्र चड्डा, राजकुमारी, सुखविंद्र, नक्षत्र सिंह, संदीप अग्निहोत्री, कमांडेंट जेआर शर्मा, सुभाष सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related posts