केवर और चेपड़ों में बनेंगे वैली ब्रिज

नारायणबगड़। श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले खतरनाक गदेरों में वैली ब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। जिनके निर्माण की कमान बीआरओ को सौंपी गई है। श्रीनंदा के मायके के अंतिम पड़ाव भगोती से ससुराल के प्रथम पड़ाव कुलसारी को जाने वाले मार्ग पर केवर गदेरे का पुल जर्जर है। लोग पुल निर्माण की मांग लगातार कर रहे हैं, जिसके लिए ब्लाक को धन भी आवंटित हुआ। लेकिन समय की कमी को देखते हुए यहां पुल निर्माण करने में अधिकारियों ने असमर्थता जताई। समस्या को ग्रामीणों ने सांसद सतपाल महाराज को बताई। उन्होंने पुल निर्माण के लिए बीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजजात यात्रा परिषद के सदस्य सुशील रावत, हरपाल नेगी आदि ने कहा कि पुलों के निर्माण से यात्रा में सुगमता बनेगी। सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि केवर गदेरे का पुल दयनीय स्थिति में था। राजजात को इसी मार्ग से गुजरना है, जिस पर यहां दुघर्टना की संभावना थी। केंद्र सरकार की मदद से यहां और चेपड़ों गदेरे में बीआरओ की ओर से जल्द वैली ब्रिज बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Related posts