
देहरादून: केदारनाथ मंदिर में 11 सितम्बर को पूजा शुरू होने से पहले की गई यहां की सफाई के दौरान इसके मलबे से मिले एक बैंक लॉकर से 1.90 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। देहरादून में एस.बी.आई. के अधिकारियों को तत्काल इस लॉकर की बरामदगी की सूचना दी गई।
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक वरिंदर जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, ‘इस प्रसिद्ध मंदिर में दोबारा पूजा शुरू होने से पहले सफाई अभियान के दौरान आठ सितंबर को मलबे से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एक लॉकर निकाला गया था।’ उन्होंने बताया कि केदारनाथ में पुलिस और एसबीआई अधिकारियों की मौजूदगी में बैंक लॉकर खोला गया और इसमें मिला 1.90 करोड़ रुपया एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अनूप लांबा के सुपुर्द कर दिया गया।
