केदारनाथ जा रहे माकपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

रुद्रप्रयाग। बिना अनुमति के केदारनाथ जा रहे माकपा और जिला किसान सभा के कार्यकर्ताआें को पुलिस प्रशासन ने फाटा में रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताआें और पुलिस के बीच हल्की कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस के समझाने पर सभी लोग वापस लौट गए।
माकपा और जिला किसान सभा के करीब चालीस कार्यकर्ता रविवार को गंगाधर नौटियाल और राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में केदारनाथ को रवाना हुए। लेकिन फाटा में ऊखीमठ थानाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने बिना अनुमति के दल को आगे नहीं जाने दिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिस के समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान हुई सभा में वक्ताआें ने कहा कि सरकार द्वारा केवल वीआईपी और वीवीआईपी को केदारनाथ जाने की अनुमति दी जा रही है। बाबा केदारनाथ पर सभी श्रद्धालुआें का अधिकार है। ऐसे में श्रद्धालुआें को रोकना उचित नहीं है। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, आषाढ़ सिंह और पान सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। ब्यूरो

Related posts