केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मुलाकाल करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक,16 फरवरी को शपथ ग्रहण कर सकते हैं

नई दिल्ली
Delhi Assembly Election Results 2020 Live Updates News in Hindi Arvind Kejriwal aap bjp congress

खास बातें

आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। 16 फरवरी को रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इस बार वह लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं मंत्रीमंडल में मनीष सिसोदिया, आतिशी, राघव चड्ढा जैसे नामों को शामिल करने की चर्चा चल रही है। यहां पढ़ें दिल्ली के चुनावी हलचल की सभी अपडेट्स

उपराज्यपाल से मिलकर लौटे केजरीवाल

उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकाल करने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने आवास वापस लौटे। यहां वो कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहले से ही ‘आप’ के सभी विजेता विधायक पहुंचे हुए हैं।

16 फरवरी को लेंगे शपथ

दिल्ली में 62 सीटों के साथ प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए 16 फरवरी को रामलीला मैदान में केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Related posts