केएमवीएन के 91 कर्मचारी नियमित

नैनीताल। केएमवीएन में लंबे समय से नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे संविदा कर्मचारियों की मुराद आखिर पूरी हो गई है। निगम ने कुमाऊं में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 91 कर्मचारी नवंबर 2011 के शासनादेश के आधार पर नियमित कर दिए हैं। प्रबंध निदेशक दीपक रावत की मानें तो नियमितीकरण के बाद निगम पर सालाना दो करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
टीआरसी सूखाताल में पत्रकारों से बातचीत में एमडी ने बताया कि नवंबर 2011 के जीओ के 1 नवंबर 2001 से पहले से निगम में दैनिक अथवा संविदा कर्मचारियों को रिक्तियों के सापेक्ष नियमित किया जाना था। जिस पर स्क्रूटनी कमेटी तथा तमाम माध्यमों से बीते एक वर्ष से प्रयास चल रहे थे। उन्होंने बताया कि तृतीय श्रेणी के 98 आवेदकों में से 76 पात्र पाए गए। जिसमें से रिक्तियों के सापेक्ष 33 को नियुक्ति दी गई है। चतुर्थ श्रेणी के 138 आवेदकों में से 116 को पात्र पाया गया। जिसमें से 58 को नियुक्ति मिली है।
अब निगम में स्वीकृत 675 पदों पर नियुक्तियां कर ली गई है। बचे 20 पदों पर शीघ्र पदोन्नति होनी है। नियमितीकरण के बाद पुराने कर्मचारियों को उनका हक मिला है। इस दौरान जीएम श्रीष कुमार, डीके शर्मा, शरद पांडे, कैलाश बिष्ट, मीना साह, लता बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related posts