
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्यों की शक्तियां हड़प रही है। लुधियाना में 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में समुचित फैसले नहीं ले पा रही है।
बादल ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार राज्यों की शक्तियां हड़प रही हैं और राज्य सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए फैसले नहीं ले पा रही है। इन शक्तियों को अविलंब लौटाए जाने की जरूरत है, ताकि आम लोगों के कल्याण के लिए कदम उठाए जा सकें।’’
