
नई दिल्ली: केंद्र कल राज्यसभा में लोकपाल बिल पेश करेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के हमलों से बचने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
बतां दें कि संसद का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर गुरुवार से शुरू हो चुका है और इसमें बहुचर्चित महिला आरक्षण विधेयक और लोकपाल विधेयक पारित कराना सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है।
तेलंगाना की स्थापना के लिए विधेयक एजेंडा में सूचीबद्ध नहीं है लेकिन सरकार का कहना है कि वह इसे सत्र के दौरान पेश करने का प्रयास करेगी।
