
रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू की बैठक में संगठन के मोर्चा तथा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। मंडल अध्यक्ष ने आम सहमति से युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान अनित परहेट, जबकि महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान अनीता नाथटा को सौंपी। भाजपा मंडल रोहड़ू की बैठक मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर आम सहमति से कृष्ण चंद मच्छान को किसान मोर्चा अध्यक्ष, सतपाल घंपटा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष, नरेश भ्रांटा रोहड़ू शहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष, रविंद्र ठाकुर चिड़गांव शहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष, अनिल मल्होत्रा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रताप सिंह रांटा, जबकि विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप रेटका को नियुक्त किया गया है। भाजपा मंडल महामंत्री राजेश भ्रांटा ने कहा कि पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भीष्म शर्मा, मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद दुआ, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लायक राम समोली, आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरन दास नेगी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। उन्होंने सभी मोर्चा तथा प्रकोष्ठ अध्यक्षों को दस दिन में कार्यकारिणी विस्तार करने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक में बालक राम नेगी, महामंत्री राजेश भ्रांटा, बलदेव रांटा, रोशन लाल बांष्टू, सत्या पितान, बलवीर चौहान, कमलेश मसरैक, कमल नाथटा, प्रदीप भ्रांटा, गिरधारी लाल वर्मा, रोहताश डंडा, दलीप नेगी, आशा नेगी, रंजीता मेहता, श्याम लाल, नीलम दत्त शर्मा, प्रेम राज चौहान, रामेश्वर दास, हरि चंद दरकाल, उत्तम, दुनी चंद रुकटा, राजिंद्र चंकरोला, बिहारी लाल खाची, धन सुख, विजय कुमारी सहित भाजपा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
