
रामपुर बुशहर। 15/20 क्षेत्र के तहत आने वाली कूट पंचायत के खिउंचा में पुल बह जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंडे की ओर जाने वाला रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो गया है।
लोगों रामनाथ बछेल, संत राम, दीप और कांशी राम नीटू का कहना है कि पुल के बह जाने से कंडा में लोगों की सैकड़ों भेड़ बकरियां फंसी हुई हैं। आजकल भेड़ बकरियों के ऊन काटने का समय है, लेकिन पुल बह जाने से लोग अपनी भेड़ बकरियों को अपनी दोगरी में नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
