कुलपति के पास जाएगी भटोली कॉलेज की रिपोर्ट

संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की एजूकेशन कौंसिल ने भटोली कॉलेज की जांच रिपोर्ट को राज्यपाल (कुलपति) के पास भेजे जाने की संस्तुति प्रदान कर दी है। भटोली कॉलेज की जांच रिपोर्ट पर अब राज्यपाल ही आगामी कार्रवाई के आदेश जारी करेंगे। प्रदेश विवि के रजिस्ट्रार एवं ईसी के सदस्य सचिव प्रो एमएल झारटा ने कॉलेज रिपोर्ट को विवि चांसलर को भेजे जाने की संस्तुति किए जाने की पुष्टि की है।
प्रदेश सरकार को लंबे समय से एसवीएसडी कॉलेज भटोली की मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रदेश सरकार ने विवि को कॉलेज की जांच किए जाने के आदेश दिए थे। सरकार के आदेशों पर भटोली कॉलेज की कार्यप्रणाली की समग्र जांच के लिए विवि के डीएस प्रो. सुरेश कुमार की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया। जांच समिति ने 9 एवं 10 नवंबर को भटोली कॉलेज का दौरा कर कॉलेज की कार्यप्रणाली की समग्र जांच कर रिपोर्ट विवि के वीसी को सौंप दी थी।
पिछले तीन महीने से रिपोर्ट पर चर्चा ईसी की बैठक में नहीं हो पा रही थी। एक मार्च को हुई ईसी की बैठक में भटोली कॉलेज रिपोर्ट पर चर्चा किए जाने के साथ ही ईसी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जांच रिपोर्ट को प्रदेश के राज्यपाल को प्रेषित किए जाने की संस्तुति प्रदान की। कॉलेज जांच रिपोर्ट के राजभवन को भेजे जाने की संस्तुति से भविष्य में भटोली कॉलेज प्रबंधन एवं प्रशासन की दिक्कतें कम होती नहीं दिख रही हैं।
भटोली कॉलेज का मामला ईसी की बैठक में संस्तुति के बाद चांसलर को भेज दिया गया है।
-वरयाम सिंह, सदस्य ईसी कौंसिल एचपीयू

Related posts