कुमाऊं विवि के शोधार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाए

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के शोध छात्र संगठन ने नैनीताल आए राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी को शोधार्थियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कुमाऊं विवि के शोधार्थियों को केंद्रीय विवि की तरह आठ-दस हजार रुपये की स्कालरशिप देने की मांग की।
ज्ञापन में एसएसजे परिसर में एक हाईटेक शोध कक्ष का निर्माण करने, कुमाऊं विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि शोधार्थियों को क्षेत्रीय भ्रमण और अनुसंधान कार्य के लिए विभिन्न स्थानों पर जाना पड़ता है। कोष नहीं होने के कारण शोधार्थियों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। कुमाऊं विवि के परिसर और महाविद्यालय में शोध छात्रों को भी अध्यापन कार्य का मौका दिया जाए। कुलाधिपति के अधीन एक ऐसी शोध सैल का निर्माण किया जाए जिसमें विवि में हो रहे शोध कार्यों और शोधार्थियों से संबंधित सभी सूचनाएं हों। संगठन के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी योगी ने बताया कि राज्यपाल डा. कुरैशी ने शोधार्थियों को स्कालरशिप देने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण भट्ट, पवनेश ठकुराठी, मिथिलेश पंत आदि शामिल थे।

Related posts