कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा की भर्ती आठ से

रानीखेत। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा की भर्ती रैली आठ अक्तूबर से शुरू होगी। आठ से 10 अक्तूबर तक शारीरिक परीक्षण के बाद 11 अक्तूबर से शैक्षिक अभिलेख देखे जाएंगे और मेडिकल परीक्षण होगा। 24 नवंबर को जीडी में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। सैनिक लिपिक और ट्रेडमैन पदों पर भी भर्ती होगी।
सैनिक जीडी कुमाऊंनी और नागा युवकों को 10वीं पास, सैनिक जीडी साधारण वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास के साथ ही हर विषय में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। ट्रेडमैन के लिए 10वीं पास तथा सफाई कर्मचारी के लिए 8वीं पास निर्धारित है। लिपिक पद के लिए 40 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।

Related posts