
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश सचिवालय में देर रात तक चली कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिये गये ! जिसमे चौपाल क्षेत्र को भी खासी वरीयता दी गई है ! जहाँ देहा को उप -तहसील का दर्जा दिया गया वहां चौपाल के अति दुर्गम क्षेत्र कुपवी को तहसील का दर्जा देने की मंजूरी का फैसला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कैबिनेट में लिया गया ! इंडियन बुलेटिन न्यूज़ से खास बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा की हाल ही में उन्होंने चौपाल क्षेत्र का दौरा किया था जहाँ जनता ने उनके समक्ष ये मांगे प्रमुखता से उठाई थी ! आज कांग्रेस सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा करके जनता को समर्पित किया है ! वीरभद्र सिंह ने बताया की इसके अतिरिक्त चौपाल क्षेत्र में अन्य विकास कार्य पर भी सरकार द्वारा बल दिया जायेगा ! वही चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने इसे चौपाल के लिए एक बड़ी सौगात बताया साथ ही उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश सरकार का भी धन्याबाद किया है
