कुठेड़ आंगनबाड़ी केंद्र डेढ़ साल से बंद

होली (चंबा)। ग्राम पंचायत कुठेड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर डेढ़ साल से ताला लगा हुआ है। यह आंगनबाड़ी केंद्र में स्टाफ न होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगभग डेढ़ साल पहले आंगनबाड़ी कें द्र की कार्यकर्ता की अचानक मौत हो गई। इसके कुछ ही महीने के बाद केंद्र की सहायिका रिटायर हो गई है। इस कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो गया। इससे सरकार की ओर से नौनिहालों के लिए चलाई गई आंगनबाड़ी केंद्र की योजना का क्षेत्र के नौनिहालों को लाभ नहीं मिल रहा है। जटोता आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता को इस आंगनबाड़ी केंद्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, लेकिन यह आंगनबाड़ी केंद्र कुठेड़ कें द्र से पांच किलोमीटर दूर है। स्थानीय निवासी धर्म चंद, सपना, कामना देवी, राकेश कुमार, गीता देवी, सोमा देवी, सुलोचना, रेखा और बिमला देवी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए।

Related posts