
बागेश्वर। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कपकोट अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. जगत सिंह बिष्ट के आवास पर गए। वहां स्व. बिष्ट के पुत्र हीरा बिष्ट और राजेश बिष्ट को सांत्वना दी। वह बागेश्वर स्थित लोनिवि विश्राम गृह पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी बीएस मनराल से आपदा राहत कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने चंडिका मंदिर परिसर में वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, किसन दानू, राजेंद्र परिहार, सूरज जोशी, भूपी ऐंठानी, बबली ऐंठानी, प्रकाश कांडपाल, रंजीत डसीला, मोहन सिंह माहरा, राजेंद्र बाराकोटी, पीतांबर पांडे, दीवान मेहरा, जयंत नेगी, राजेंद्र रावत, बिंदू रौतेला, तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, डीएफओ धरम सिंह मीणा आदि भी मौजूद थे।
