किसी ने फेसबुक पर, किसी ने गुलाब दे किया इजहार

चंबा। व्हाइट वेलेंटाइन डे कुछ युवाओं को खुशी तो कुछ को गम देकर गया। वीरवार देर रात को हुई बर्फबारी से वेलेंटाइन डे के दिन बर्फ की सफेद चादर बिछने से अधिकतर युवा निराश दिखे। काफी वर्षों के बाद 14 फरवरी के दिन हिमपात हुआ है। वेलेंटाइन डे पर लाल गुलाब दिखाई न दे यह तो हो नहीं सकता। शुक्रवार को प्यार के पर्व पर फेसबुक अकाउंटों में लाल गुलाब ही दिखाई दिए। कुछ युवाओं ने फेसबुक पर ही अपने प्यार का इजहार किया। मोबाइल मैसेज के इनबाक्स व फेसबुक अकाउंट में वेलनटाइन सप्ताह की अपडेट की भरमार रही। सात फरवरी से शुरू हुए वेलेंटाइन डे सप्ताह के रोज डे, प्रपोज डे, चाकलेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे, हग डे, किस डे, वेलेंनटाइन डे के दिन युवाओं ने एक दूसरे को इंटरनेट और मैसेज के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। फेसबुक पर पूरा सप्ताह अपने मित्रों को मनचाही तस्वीरें टेग कर इसे धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को वेलेंटाइन डे के दिन फेसबुक अकाउंटों में गुलाबों की बहार रही। हालांकि शुक्रवार को रविदास जयंती पर छुट्टी थी, मगर बारिश व कड़ाके की ठंड के कारण बाजार व होटलों में कम ही युवा दिखाई दिए। जिला के युवाओं ने हितेंद्र कुमार, योगराज, रिकी ठाकुर, देवेंद्र कुमार ने बताया कि वे वेलेंटाइन डे के दिन खूब मस्ती करते थे। शुक्रवार को बारिश के चलते घर से नहीं निकल पाए। युवाओं ने बताया कि अधिकतर युवा वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
इंसेट ……
इंटरनेट पैक में रुचि
शहर के व्यवसायी राहुल शर्मा, चंदन, दीपक व दिनेश ने बताया कि पूरे सप्ताह में मोबाइल मैसेज पैक की बजाय युवाओं ने इंटरनेट पैक डलवाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।

Related posts