
नई दिल्ली: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हमला करते हुए कहा कि जब असम में दंगा होता है तो सोनिया बिना देरी वहां पहुंच कर लोगों से मिलती है उनका हालचाल पूछती है लेकिन किश्तवाड़ जाने में इतनी देर क्यों कर रही है, वहां जाकर लोगों से क्यों नहीं मिल रही।
गौरतलब है कि ईद-उल-फितर के दिन किश्तवाड़ में अल्पसंख्यकों को निशाना बना कर की गई हिंसा के परिणामस्वरूप समूचे जम्मू-कश्मीर में फैले तनाव के मद्देनजर जम्मू के 8 जिलों में कफ्र्यू लगा दिया गया था और राज्य में मोबाइल इंटरनैट सेवाएं और स्थानीय चैनलों पर समाचारों का प्रसारण बंद कर दिया गई थी। इसके अलावा बुड्ढा अमरनाथ और मचेल की यात्राएं रोक दी गई थी।
