किशोर की मौत के मामले हत्या का मुकदमा दर्ज

घनसाली (टिहरी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कोट में छत की रेलिंग पर लटके मिले किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मालूम हो कि चार दिन पहले रविवार को गोनगढ़ पट्टी के ग्राम कोट में 14 वर्षीय हुकम सिंह अपने घर में छत की रेलिंग पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। बुधवार को मृतक के पिता शिव सिंह ने गांव के ग्यारह लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस चौकी भट्ट गांव में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा गया है कि दो माह पूर्व स्वजल परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान गांव के लोगों से विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हो गई थी। इसी रंजिश में उनके बेटे की हत्या कर दी गई। उन्होंने सभी नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

कोट———–
मृतक के पिता ने गांव के 11 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसकी जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद स्थिति कुछ स्पष्ट होगी।

Related posts