
फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किये गए मयप्पन गुरु को के किला कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया कानूनी माहिरो के मुताबिक मयप्पन को अदालत 5 से 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज सकती है क्यूंकि मयप्पन ने विंदू दारा सिंह के साथ फिक्सिंग की बात को कबूला है।
मुंबई पुलिस की माने तो मयप्पन का कई बूकिज के साथ ताल-मेल था मुंबई की क्राइम ब्रांच के मुताबिक मयप्पन ने माना कि वह फिक्सिंग में करोड़ो रुपये का सट्टा खेल चूका है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी हिमांशु रॉय की अगुवाई में हुई करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद मयप्पन को गिरफ्तार किया गया था. हिमांशु राय ने कहा, मय्यपन के सट्टेबाजी में शामिल होने के सबूत हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने मयप्पन से करीब 60 से 70 सवाल पूछे। मयप्पन के शुक्रवार शाम यहां पहुंचते ही मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच में तेजी के लिए उन्हें तुरंत पुलिस मुख्यालय ले गई थी।
