किराये में बढ़ोतरी से बस आपरेटर गदगद

धर्मशाला। परिवहन मंत्री द्वारा किराये में बढ़ोतरी की घोषणा से निजी बस आपरेटर गदगद हो गए हैं। निजी बस आपरेटर यूनियन कांगड़ा, ऊना व शिमला ने परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली का इस घोषणा के लिए धन्यवाद किया है।
कांगड़ा यूनियन के प्रधान हैप्पी अवस्थी ने कहा कि मंत्री ने ट्रांसपोर्टरों की सभी मांगों को सहानुभूति से मान लिया है। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। मंत्री की इस घोषणा का प्रदेश की समस्त निजी बस यूनियनों ने स्वागत किया है। शनिवार को दर्जनों बस आपरेटरों ने उनसे मुलाकात कर उनका आभार जताया। इस मौके पर जिला सचिव अजय परिहार, संजय भाटिया, कुशल चड्ढा, शिव चौधरी, संदीप वालिया, पवन गोस्वामी, पवन सोनी, सुमित्र मसंद, हाकम चंद, अजीत सेखरी, अनुज बलौरिया, रवि दत्त, रमन कुमार, रजिंद्र सिंह, जीएल गलोडा, दुर्गा दास, वरिंद्र मनकोटिया, सुभाष वालिया तथा ऊना से राजू पराशर, अश्वनी सैणी, पंकज दत्त, सुरेश कुमार व शिमला से कमल ठाकुर, सुनील दत्त, अमित चड्ढा, वरिंद्र राणा, राजिंद्र ठाकुर, राजिंद्र शर्मा, धीरज अवस्थी आदि मौजूद रहे।

Related posts