
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकलू में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य कर्म सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में बीआरसी कियाणी अप्पर प्राइमरी राजीव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी में गांधी सदन के मनोज और अंकाक्षा ने प्रथम स्थान, सुभाष सदन के विशाल और अनिकेत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में टैगोर सदन की किरण ने पहला और गांधी सदन की शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को कार्यकारी प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिविर के शुभांरभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ी गायक दुनी चंद ने गाने प्रस्तृत किए। एनएसएस प्रभारी जगजीत सिंह और मनेश कुमारी ने बताया कि एनएसएस कैंप के दौरान गांवों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय कैंप के दौरान स्कूल परिसर और साथ लगते गांव में सफाई और पानी के स्रोतों को साफ किया जाएगा। इस मौके पर राजेश कुमार, राजीव सिंह, योगराज, सुरजीत, सुनीता, जगदीश, कुशल भारती, दीपक, बबीता, संतोष, सिमसा, विष्णु राम, मनीष, सुरेश, राजू, अजेश, कमल मौजूद रहे।
