किन्नौर में 9 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बहाल

सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बुधवार को 9 ग्रामीण रूटों पर बस सेवा भेजी गई। जबकि अन्य ग्रामीण रूटों पर अभी भी यातायात बंद है। इसके अलावा कल्पा, पूह और निचार खंड के तहत आने वाले 50 के करीब ग्रामीण सड़कों से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
निगम के आरएम किन्नौर डीएस रधु ने कहा कि भले ही जिले के सीमा सड़क संगठन और लोनिवि विभागों ने सड़क बहाल कर दी होगी। लेकिन ताजा बर्फबारी के सड़क में फिसलन होने के कारण बसें नहीं चल पा रही है। हालांकि ग्रामीण रूटों पर छोटे वाहनों की आवाजाही बराबर होने लगी है। जिससे अब जिले के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। एक्सईएन कल्पा एसपी नेगी और एक्सईएन भावानगर हंसराज भारद्वाज का कहना है कि कल्पा और पूह खंड के डुबलिंग, नेसंग, मुरंग, ग्रामंग, थवारिंग, ग्रामीण सड़क मार्गो को छोड़ शेष सभी ग्रामीण रूटों को बुधवार को बहाल कर दिया गया है। एक्सईएन कल्पा एसपी नेगी ने कहा कि पूह ओर कल्पा खंड के उक्त तीन सड़क मार्गो पर पड़ी भारी बर्फबारी को जल्द हटाकर सड़क बहाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

Related posts