किन्नौर में विजय रैली निकाल मनाई खुशी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। मंडी लोकसभा उपचुनाव में किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिभा सिंह को 11589 मतों की बढ़त मिली। यहां से रिकार्ड बढ़त और प्रतिभा के जीतने पर कांग्रेसी गदगद हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेसियों ने रिकांगपिओ बाजार में विजय रैली निकाल कर जीत का जश्न मनाया। किन्नौर में 27 हजार 513 मत पड़े थे। इनमें से प्रतिभा सिंह को 19,280 वोट पड़े और भाजपा प्रत्याशी जयराम को 7691 वोटों से संतोष करना पड़ा। लवण ठाकुर को 274 और सुभाष स्नेही को 268 वोट पड़े। क्षेत्रीय विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि विकास की बदौलत कांग्रेस को जीत मिली है। उन्होंने रिकार्ड समर्थन के लिए जिले के मतदाताओं का आभार जताया। किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष पदमपुर नेगी, सुखी राम नेगी, प्रवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, महासचिव जगदीश नेगी, सचिव दिग्विजय नेगी, पितांबर नेगी, रघुवीर नेगी, रतन लाल नेगी, प्रताप नेगी, राजकुमार नेगी, देविंद्र नेगी, कांति राम नेगी, देव नेगी, संदीप नेगी, नरेंद्र सिंह, सरोज नेगी, तारा मौयान, आशा नेगी, कल्पना नेगी, लौंगू राम नेगी, आनंद नेगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा को जीत पर बधाई दी है। इधर, जिला उपायुक्त कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण रही।

Related posts