किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी

सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी)जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं शाम के समय रामपुर में भी बारिश शुरू हो गई है। इससे एक बार फिर तापमान गिर गया है। रविवार को सांगला का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री और कल्पा का न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
रविवार शाम को बटसेरी, रक्षम, छितकुल, सांगला, कामरू, चांसु, कनई, बटुरी, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, मुरंग, ठंगी, जंगी, कानम, लिप्पा, आसरंग, नैसंग, ज्ञाबुंग, रौपावैली, पूह, मलिंग, नाको, यंगथंग, चांगो, हांगो, लियो, सुमरा, शलखर सहित निचार, बरी, तरांडा हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में पवारी, कड़छम, चौलिंग, टापरी, भावानगर, चौरा में हल्की बारिश हो रही हैं।

Related posts