
रामपुर बुशहर। हिम स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी (रामपुर) में सोमवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।
उन्होंने द्वीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। फिर शुरू हुआ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, जो काफी देर तक चला। इस कड़ी में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, फिल्मी, किन्नौरी, पंजाबी और राजस्थानी नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रस्तुतियां को देखकर खुश हुए। कार्यक्रम में शिवानी ने सुन रहा है तू…, सांई आशीष ने तूने मेरे यारा कभी न जाना…, अजय ने किदे चाले बांकी छोरिए… और नीरज ने मेरा दर्द भी तुम… जैसे एकल गीत भी प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल समेत अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 40 बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। वर्षभर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थी पहले से अपना लक्ष्य तय करें। ताकि बाद में मुश्किलें न आए। इस मौके पर बीएमओ डा. राजस्वी आजाद, एसडीओ जनक राज, रचोली वार्ड सदस्य बबीता, युकां उपाध्यक्ष हर्षेंद्र भलूनी, एनजीओ उपेंद्र जगटू आदि उपस्थित रहे।
नवाजे गए होनहार
वार्षिक समारोह में निखिल ठाकुर, कविता, अजय धांटा, निशा सनेट, नेहा ठाकुर, आस्था पाल, मोनिका पाठक, सचिन मेहता, नितिन, आस्था, भावना, सनम टाशी, शगुन देष्टा, आरुषि, जसमीन, आत्मिक आनंद, सत्यम कश्यप, माधव आनंद, निखिल पाठक, निखिल दड़ेल, अवंतिका, मुकेश मेहता, नितिश, सिमरन, ज्ञान सिंह, बुद्ध सागर आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आर्मी हाउस को बेस्ट हाउस के खिताब से नवाजा गया।
