
कांडा। कालिका मंदिर में प्रशासन और नागरिकाें के बीच हुई बैठक में इस बार भी नवरात्र पर पंचबलि नहीं देने का फैसला किया गया। क्षेत्रवासियाें ने इस पहल का स्वागत किया। नवरात्र मेले के दौरान शांति और सौहार्द के लिए शराब की दुकानों को बंद रखने और पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रेखा कोहली ने कहा कि न्यायालय ने मंदिरों में पशुबलि पर सख्ती के साथ रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इस पर पिछले साल से अमल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांडा क्षेत्र के लोगों ने पिछले साल भी पशुबलि नहीं होने दी। इस बार भी पशुबलि की जगह सात्विक तरीके से कार्यक्रम होंगे। वक्ताओं ने मेले के दौरान सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस तैनात करने की मांग की। बैठक का संचालन वीरेंद्र नगरकोटी ने किया। बैठक में तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट, पुजारी वंशीधर कांडपाल, अर्जुन माजिला, भगवत माजिला, रूपसिंह माजिला, गोपाल सिंह नगरकोटी, गुसाई राम, भगवत सिंह भौर्याल, हयात सिंह नगरकोटी, दीपचंद्र कांडपाल, नित्यानंद पांडे, आलम मेहरा, बबलू कांडपाल, प्रमोद जोशी, गंगा वर्मा आदि उपस्थित थे।
