कालाअंब के एक उद्योग में लाखों की चोरी

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत खैरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कालाअंब थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरी स्थित एक सेब और अंडे की ट्रे कोरोगेट्ड बाक्स बनाने वाली एक कंपनी में शुक्रवार देर रात तीन संदिग्ध लोग घुसे और उन्होंने वहां कंपनी के कीमती उपकरण उड़ा लिए जिनकी कीमत लाखों में आंकी गई है। शनिवार सुबह कंपनी के प्रबंधकों ने कालाअंब थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया। हालांकि पुलिस सिक्योरिटी गार्ड के बारे में कंपनी के पूरे रिकार्ड खंगालेगी।
कालाअंब थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि खैरी रोड़ स्थित शिवालिक फाइबर कंपनी में कुछ सामान चोरी का मामला सामने आया है। मौके का मुआयना कर धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरी हुए सामान की पड़ताल कर रही है। पुलिस कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के भी बयान दर्ज करेगी। कंपनी प्रबंधक का कहना दावा है कि लाखों की चोरी हुई है।

Related posts