
बद्दी (सोलन)। कालका-दाड़वा मार्ग पांच दिनों से कंजारा के पास पुलिया खराब होने के कारण बंद पड़ा है। ऐसे में एक दर्जन से अधिक गांवों को लोगों पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। इसके कारण महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है।
पांच दिन पूर्व लोनिवि ने कालका-दाड़वा मार्ग पर कंजारा के पास पुलिया का कार्य शुरू किया। इस कार्य से बड़े वाहनों के लिए मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। यहां पर चलने वाली निगम की बसें मार्ग बंद होने से यहीं से वापस मुड़ रही हैं। यातायात सुविधा बाधित होने से दाड़वा, कंजारा, शेरटा, गोयला, बडल, बड़लग, छयाछी चंडी, दाड़वा और शरडी घाट आदि एक दर्जन गांवों को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पट्टा बाड़ियां के प्रधान चेत राम, रामलाल, धनीराम, बाबूराम और राम चंद्र के अनुसार इस मार्ग पर एक मात्र कालका से चलने वाले बस कंजारा तक ही जा रही है। यहां पर लोनिवि की पुलिया दो वर्ष से क्षतिग्रस्त थी, अब बरसात शुरू होते ही विभाग ने यहां पर कार्य लगा दिया है जिससे अब मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए ही खुला है। बड़े वाहन ट्रक घयान ने वाया चंडी होकर रामशहर पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता मदन ठाकुर ने बताया कि विभाग ने मार्ग को बड़ी गाड़ियों के लिए भी खोल दिया है। मंगलवार को बड़ी गाड़ियां भी पुलिया से निकल रही हैं। पहले भी मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला था। कुछ चालक जानबूझ कर गाड़ी को नहीं ले जा रहे थे।
