
गोहर (मंडी)। रोहांडा के समीप सोमवार को लटोगली गांव में हुई कार दुर्घटना में घायल खेम सिंह (24) पुत्र मस्त राम निवासी शिल्ह की चंडीगढ़ पीजीआई में देर रात मौत हो गई। पीजीआई में दाखिल कार चालक नेक राम की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने मौत की पुष्टि की है।
सोमवार को लटोगली गांव में आल्टो कार खाई में गिर गई थी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि घायल दो युवकों को सुंदरनगर रेफर किया गया था। जहां से उन्हें उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया। सोमवार देर रात शिल्ह निवासी युवक खेम सिंह ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। इस हादसे से कमरूघाटी में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नेक राम की हालत भी नाजुक बनी हुई है। खेम सिंह की मौत पर पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा ने गहरा दुख जताया है।
