
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग पर मीना बाजार के पास मंगलवार की रात इनोवा कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक घाट चौकी के कांस्टेबल जितेंद्र तिवारी ने रात में सूचना दी कि इनोवा कार खाई में गिर गई है। कोतवाल जीपी बौंठियाल, फायर सर्विस के प्रभारी नैन सिंह बोरा रात में रेस्क्यू टीम और 108 वाहन को लेकर मौके को रवाना हुए। कार सड़क से पलटकर एक चट्टान पर अटक गई थी। इस कारण राहत और बचाव में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार चालक राजेंद्र जोशी पुत्र केदार दत्त जोशी निवासी बड़ावे की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार बोरागांव निवासी भरत सिंह बोरा घायल हो गए। घायल को रात में ही 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की ने रात में राहत और बचाव कार्य करने वाली टीम को इनाम देने का ऐलान किया है।
