कार तथा टिप्पर में भिड़ंत, तीन घायल

सराहां (सिरमौर)। थाना पच्छाद के अंतर्गत रविवार देर रात एक आल्टो कार एवं टिप्पर में सीधी टक्कर हो गई। हादसे मेंआल्टो कार के भीतर बैठे कल्याण सिंह, उर्मिला देवी तथा मस्तो देवी निवासी बंबल, शिलाई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह अपनी दो बहुओं के साथ आल्टो कार में यात्रा कर रहे थे। बाद में सभी घायलों को सराहां अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। टिप्पर चालक शौकत अली निवासी विकास नगर उत्तराखंड के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
रविवार देर रात आल्टो कार नाहन से शिमला की ओर जा रही थी। टिप्पर शिमला से नाहन की ओर जा रहा था। इस बीच सराहां के पास दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई।
डीएसपी राजगढ़ बीएस बरागटा ने बताया कि टिप्पर चालक शौकत अली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related posts