
उत्तरकाशी। उत्तरों गांव गोरसाली और स्याबा गांव के तीन लोग 16 जून से केदारनाथ क्षेत्र से लापता चल रहे हैं। लापता लोगों की खबर नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। उत्तरों गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र धनपाल टैक्सी चलाता है। वह यात्रियों को लेकर 16 जून को केदारनाथ गया था। उसके साथ के यात्री पैदल केदारनाथ गए थे। हादसे के बाद साथी यात्री तो हेलीकाप्टर से सुरक्षित निकाल लिए गए लेकिन चंद्रपाल और उसकी गाड़ी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घर में उसके दो बच्चे, पत्नी और बूढ़े मां-बाप परेशान हैं। स्याबा गांव का भरोसा सिंह पुत्र देव सिंह तथा गोरसाली गांव का युद्धवीर राणा भी गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच घोड़ा-खच्चर चलाते थे। इन दोनों का भी केदारघाटी में मची तबाही के बाद से कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस से लापता लोगों को खोजने की मांग की है।
