
भरमौर (चंबा)। चालक परिचालक महासंघ की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भरमौर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान महान सिंह चौहान ने की। बैठक में चालक परिचालकाें की लगभग 20 समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें से 11 समस्यओं को लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र धीमान के समक्ष रखा गया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा। संघ के प्रधान महान सिंह चौहान ने बताया कि मंडल भरमौर में कार्यशाला व चालक क क्ष बनाया जाए। उन्होंने सरकारी वाहन को अधिकारियों द्वारा चलाए जाने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि चालक न होने के कारण कई बार अधिकारी स्वयं गाड़ी चला लेते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि यात्रा व चिकित्सा भत्ते का जल्द भुगतान किया जाए। इसके अलावा चालकों व परिचालकों को रात्रि ठहराव के लिए विश्राम गृह में व्यवस्था की जाए। दूरदराज के चालकों व परिचालकों को अवकाश सुविधा मिलने पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा 4-9-14 व 8-16-24-32 स्केल के बारे में भी चर्चा हुई व सरकारी मशीनरी की मरम्मत के बारे में मंथन किया। मंडल भरमौर में करीब 70 सरकारी मशीनरियां है, जिनकी रिपेयर के लिए भरमौर मंडल में कोई भी मैकेनिक नहीं है। महासंघ ने सरकार से मांग की है कि भरमौर में मैकेेनिक भेजा जाए। इसके अलावा कर्मचारियों के जो मेेडिकल बिल पेंडिंग पड़े हैं, उनका भुगतान किया गया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार ओम प्रकाश राणा, वरिष्ठ उप प्रधान मदन सिंह राणा, भरमौर के इकाई प्रधान नितिन शर्मा मौजूद रहे।
ये हैं मांगें …
अधिकारी सरकारी वाहन न चलाएं
यात्रा व चिकित्सा भत्ते का भुगतान
रात्रि ठहराव को विश्राम गृह की व्यवस्था
सरकारी मशीनरी की मरम्मत करवाना
